धनतेरस अपनाएं ये टोटके, रातों-रात बदल जाएगी किस्मत
Open this link :- अब रोज पाये facebook पर "मेरा देश India" की all (news)
धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि की पूजा का विधान है। शास्त्रों में कथा है कि भगवान धनवंतरि समुद्र मंथन के समय अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन धनवंतरि भगवान की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें :- क्यों बॉलीवुड? इन 15 दिनों को पनौती मानता है,
इस साल धनतेरस को खास बनाने के लिए ऐसे कुछ बेहद आसान टोटके अपना सकते हैं। इस टोटके को अपनाने से रात भर में ही आपकी किस्मत बदल जाएगी और मनचाहा परिणाम मिलेगा। धनतेरस के दिन सूर्यास्त के बाद 13 दीपक जलाएं। दीपक के पास 13 कौड़ियां रखें। बाद में आधी रात के बाद ये कौड़ियां घर के किसी कोने में मिट्टी के अन्दर दबा दें। ऐसा करने से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।
धनतेरस के दिन 13 दीपक घर के अंदर और 13 घर के बाहर जलाकर रखें। ऐसा करने से घर में दरिद्रता रूपी अंधकार दूर होता है इसके अलावे यह दीपक माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर को आपके घर आने का निमंत्रण देता है।
इसे भी पढ़ें :- सचिन तेंदुलकर की ज़िन्दगी का रोमांटिक पहलू भी दिखाएगी बायोपिक 'सचिन : अ बिलियन ड्रीम्स'
यदि आपके घर में बराबर पैसों की कमी रहती है या पास में पैसा नहीं टिकता है तो इस धनतेरस से दीवाली के दिन तक माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान एक जोड़ा लौंग चढाएं। लेकिन इस बात का ध्यान रखना है कि लौंग टूटी नहीं हो।
माता लक्ष्मी का लाल रंगों के आलावा सफेद रंगों से भी अधिक आकर्षण है यानि माता लक्ष्मी को सफेद रंग भी प्यारा लगता है। इसलिए धनतेरस के दिन यदि आप चीनी, बताशा, खीर, चावल, सफेद कपड़ा आदि अन्य सफेद वस्तुएं दान करते हैं तो आपको कभी धन की कमी नहीं होगी। साथ ही जमा किया हुआ धन भी बढ़ेगा और आपके कामों में आ रहीं बाधाएं भी दूर होंगी।
धनतेरस के दिन का एक अचूक टोटका है कि इस दिन किसी किन्नर को दान जरूर दें और उससे एक रुपए का सिक्का मांग लें। किन्नर यदि सिक्का खुशी से दे तो बहुत शुभ माना जाता है। इस सिक्का को आप अपने पर्स या तिजोरी में रखें धन हमेशा बना रहेगा।
धनतेरस के दिन गाय माता को हरा चारा जरूर खिलाएं इससे घर में समृद्धि आएगी। इसके अलावा आप इस दिन अपने खाना का पहला हिस्सा गौ माता के लिए जरूर रखें। गौ माता के लिए रखे गए अन्न के इस भाग को उन्हें खिलाने से धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होती है।
इसे भी पढ़ें :- ये कारें. बिना पेट्रोल-डीजल के चलती हैं
इस दिन आप किसी मंदिर में जाकर केले का पेड़ या कोई सुगंधित पौधा लगाएं। ये पौधा जैसे-जैसे वृक्ष बड़े होंगे आपको जीवन में उतनी ही अधिक सफलता मिलेगी। साथ ही आपको नौकरी में उन्नति और बिजनेस मनचाहा तरक्की मिलेगी।
इस दिन नए बर्तन के साथ-साथ झाड़ू भी लाना चाहिए इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा घर में रखी झाड़ू में भूलकर भी पैर नहीं लगना चाहिए।
यदि आपको किसी कार्य में सफलता नहीं मिल रही है तो इस धनतेरस आप उस पेड़ की टहनी तोड़ कर घर लाएं जहां चमगादड़ बैठता हो। आप इसे अपने घर के ड्राइंग रुम में रखें। ऐसा करने पर आपको समाज में सम्मान मिलेगा और अपार धन की भी प्राप्ति होगी।









No comments:
Post a Comment