नए साल में भारत में लॉन्च होंगी 5 से 8 लाख वाली ये कारें
भारत में 5 से 8 लाख रुपए की कीमत वाली कारों का बोलबाला रहता है। हम आपको ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बता रहे हैं जो कि अगले साल तक भारत में लॉन्च होनी हैं.
मारुति की लोकप्रिय कार स्विफ्ट के इस नए अवतार का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नया मॉडल मौजूदा मॉडल के मुकाबले 120 किलोग्राम हल्का होगा। इसके साथ ही गाड़ी की परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी भी पहले से बेहतर की जाएगी। इस कार में 1.2 लीटर के सीरीज पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो कि 6,000 आरपीएम पर 83 बीएचपी का पावर और 4,000 आरपीएम पर 115 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट रहता है। इसकी नई दिल्ली में अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 5 लाख से 8 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी ह्यूंदै ने इंडियन मार्केट में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। कंपनी का एक बहुत ही स्टाइलस और पॉप्युलर मॉडल है एलाइट आई20। अब इसका फेसलिफ्ट मॉडल लाने को कंपनी तैयार है। इसकी टेस्टिंग हो रही है। इस प्रीमियम हैचबैक की कीमत 6 लाख से 9.50 लाख रुपए के बीच हो सकती है। यह नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत होगी। इसके टॉप मॉडल्स को छोड़ दें तो बाकी वर्जन्स की कीमत 5 से 8 लाख रुपए के स्लैब में ही होने की उम्मीद है। Hyundai Elite i20 फेसलिफ्ट मॉडल में 1.4 लीटर का ड्यूल VTVT पेट्रोल इंजन लगा होगा, जबकि इसके डीजल वैरियंट में 1.4-litre U2 CRDi यूनिट दी जाएगी। दोनों ही मॉडल्स में मौजूदा मॉडल जितना ही पावर और टॉर्क जेनरेट होगा।
Hyundai Eon छोटी कारों में काफी पॉप्युलर है। इंडियन आॅटो मार्केट में साउथ कोरियन आॅटो कंपनी ह्यूंदै का दबदबा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है। Eon फेसलिफ्ट अगले कुछ महीनों में भारत में लॉन्च की जा सकती है। ह्यूंदै इआॅन अभी 0.8 लीटर इंजन और 1.0 लीटर इंजन के साथ आती है लेकिन इसका फेसलिफ्ट मॉडल केवल 1.0 लीटर इंजन के साथ ही आ सकता है। मैनुअल के साथ ही आॅटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ भी यह कार आ सकती है। इस कार की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 3 लाख से 5 लाख रुपए के बीच हो सकती है। इसके टॉप मॉडल्स की कीमत 5 लाख से 8 लाख रुपए के बीच होने की उम्मीद है।
इसमें सेम 1.0-litre पेट्रोल इंजन लगा होगा जो कि 67 बीएचपी का पावर और 90 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगा हो सकता है। इसमें मारुति का एजीएस यानी आॅटो गियर शिफ्ट भी दिया जा सकता है। यह कार अगले साल लॉन्च हो सकती है। नई दिल्ली में आयोजित होने वाले आॅटो एक्सपो में इस कार का डेब्यू हो सकता है। इसकी नई दिल्ली में अनुमानित कीमत 6 लाख रुपए के आसपास हो सकती है। भारतीय ग्राहकों को मारुति की यह कार खूब पसंद आ रही है।
निसान के स्वामित्व वाले ब्रैंड दैटसन ने साफ किया है कि वह नई तकनीक और फीचर्स से लैस कई गाड़ियां भारतीय बाजार में लाने की योजना बना रही है। इसी क्रम में कंपनी दैटसन गो क्रॉस को लाने वाली है। इसका कॉन्सेप्ट मॉडल 2016 आॅटो एक्सपो में पेश किया गया था। यह गाड़ी 1.2-litre पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आ सकती है। इसकी नई दिल्ली में अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 5 से 10 लाख रुपए के बीच हो सकती है। इसे 2018 के शुरुआती महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।
मारुति सुजुकी की पॉप्युलर अर्टिगा गाड़ी का नया वैरियंट अर्टिगा ड्रेजा भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह कार 2018 में किसी भी वक्त भारत में लॉन्च की जा सकती है। भारत में इसका 2018 आॅटो एक्सपो में डेब्यू होगा। 7 लाख से 8 लाख रुपए के बीच इसे नई दिल्ली में लॉन्च किया जा सकता है। पावर की बात करें तो Maruti Suzuki Ertiga Dreza में 1.4 लीटर K14B पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा। यह इंजन 6,000 आरपीएम पर 94 बीएचपी का पावर और 4,000 आरपीएम पर 130 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। भारत में आने वाली अर्टिगा ड्रेजा में 1.3 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसकी अनुमानित कीमत 7.5 लाख से 10 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
प्रीमियम हैचबैक भारत में काफी पॉप्युलर है। इसी को देखते हुए टाटा इस नई गाड़ी के साथ दस्तक देने वाली है। टाटा X451 प्रीमियम हैचबैक को 2018 में लॉन्च कर सकती है। इसका मुकाबला मारुति बलेनो, ह्यूंदै एलाइट आई20 और होंडा जैज आदि कारों से होगा। टाटा एक्स451 में पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन आॅप्शंस दिए जा सकते हैं। इस कार को नई दिल्ली में 6 से 10 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके लोअर वैरियंट्स की कीमत 5 लाख से 8 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
No comments:
Post a Comment