Pages

Search This Website

Tuesday, January 2, 2018

2018 में भारत को पूर्ण विकसित 4G पावर बना देगा रिलायंस जियो

2018 में भारत को पूर्ण विकसित 4G पावर बना देगा रिलायंस जियो




जियो वेव पर सवार होकर भारत धीरे-धीरे डिवेलपिंग कंट्री से एक 4G पावर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को एक रिपोर्ट में कहा गया कि 2018 में भारत एक पूर्ण विकसित 4G कंट्री बन सकता है।



इसे भी पढ़ें :-    नए साल में भारत में लॉन्च होंगी 5 से 8 लाख वाली ये कारें









 लंदन स्थित वायरलस कंपनी OpenSignal ने कहा है कि भारतीय बाजार में जियो की एंट्री के बाद टेलिकॉम इंडस्ट्री में प्राइस वार शुरू हो गया।







ग्राहकों को इससे बड़ा फायदा हुआ। सभी ऑपरेटरों को सस्ती LTE सेवाएं शुरू करने को मजबूर होना पड़ा। इससे बड़ी संख्या में ग्राहक 4G पर शिफ्ट हुए, जैसा पहले कभी नहीं हुआ था।













OpenSignal के एंड्री टॉथ ने कहा, 'यह ट्रेंड अगले साल भी जारी रहेगा। 4G मार्केट में जियो का दबदबा आगे भी बने रहने की पूरी संभावना है। एक साल तक फ्री और सस्ते डेटा देने के बाद जियो के रेट 2018 में बढ़ सकते हैं। इसके बाद भारत के ऑपरेटर्स के लिए भी नई रणनीति पर काम करना होगा।' टॉथ ने आगे कहा, 'जियो के शानदार 4G नेटवर्क ने बहुत जल्दी लोगों का दिल जीत लिया। पहली कंपनी है, जिसने फ्री में सेवा दी और सस्ते डेटा प्लान पेश किए। इसी का नतीजा था कि देशभर में 10 करोड़ से ज्यादा मोबाइल उपभोक्ता उसके साथ जुड़ गए।' 







Crisil के अनुमाल के मुताबिक भारत में इस समय 40% मोबाइल डेटा ग्राहक हैं जो 2022 तक दोगुना बढ़कर 80% तक हो सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, 'पिछले साल बड़ी संख्या में डेटा यूजर्स बढ़ने में LTE सेवा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोटे तौर पर इसके लिए जियो को ही धन्यवाद करना होगा।'  












TRAI के डेटा के मुताबिक जून 2017 में समाप्त हुई तिमाही के दौरान कुल डेटा का इस्तेमाल बढ़कर 4.2 मिलियन टेराबाइट्स हो गया, जिसमें से 3.9 मिलियन टेराबाइट्स 4G डेटा ही था। टॉथ ने कहा, 'भारत में LTE की उपलब्धता उल्लेखनीय है। यूजर्स 84 फीसदी समय LTE सिग्नल से कनेक्ट रहने में कामयाब रहे। LTE उपलब्धता के मामले में भारत दुनिया के कुछ प्रमुख देशों जैसे स्वीडन, ताइवान, स्विट्जरलैंड या यूके से भी आगे चल रहा है।'









मार्केट में महज 6 महीने में ही जियो ने इस साल 4G रेस में खुद को पहले पायदान पर पहुंचा दिया।











कंपनी की पूर्व की एक रिपोर्ट के मुताबिक 91.6 फीसदी समय यूजर्स LTE सिग्नल से कनेक्ट रहे। जबकि इस टेस्ट में कोई दूसरा मोबाइल ऑपरेटर 60% से ज्यादा स्कोर करने में कामयाब नहीं हो सका। 











टॉथ के मुताबिक 6 महीने के बाद सभी बड़े ऑपरेटर्स की उपलब्धता में काफी सुधार देखा गया, लेकिन यह सुधार जियो के साथ बने गैप को भरने के लिए पर्याप्त नहीं था। रिपोर्ट में बताया गया है, 'हमारी ताजा LTE रिपोर्ट में 77 देशों में से भारत सबसे नीचे वाले पायदान पर रहा। यहां औसत डाउनलोड स्पीड 6.1M थी, जो वैश्विक औसत से 10 Mbps से भी ज्यादा कम थी।' एक समस्या यह देखी जा रही है कि ज्यादा 4G ग्राहक बढ़ने के कारण नेटवर्क में कन्जेशन बढ़ा है, जिससे औसत डाउनलोड स्पीड घटी है। 








Read More »

नए साल में भारत में लॉन्च होंगी 5 से 8 लाख वाली ये कारें

  नए साल में भारत में लॉन्च होंगी 5 से 8 लाख वाली ये कारें




भारत में 5 से 8 लाख रुपए की कीमत वाली कारों का बोलबाला रहता है। हम आपको ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बता रहे हैं जो कि अगले साल तक भारत में लॉन्च होनी हैं.













मारुति की लोकप्रिय कार स्विफ्ट के ​इस नए अवतार का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नया मॉडल मौजूदा मॉडल के मुकाबले 120 किलोग्राम हल्का होगा। इसके साथ ही गाड़ी की परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी भी पहले से बेहतर की जाएगी। इस कार में 1.2 लीटर के सीरीज पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो कि 6,000 आरपीएम पर 83 बीएचपी का पावर और 4,000 आरपीएम पर 115 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट रहता है। इसकी नई दिल्ली में अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 5 लाख से 8 लाख रुपए के बीच हो सकती है।








देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी ह्यूंदै ने इंडियन मार्केट में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। कंपनी का एक बहुत ही स्टाइलस और पॉप्युलर मॉडल है एलाइट आई20। अब इसका फेसलिफ्ट मॉडल लाने को कंपनी तैयार है। इसकी टेस्टिंग हो रही है। इस प्रीमियम हैचबैक की कीमत 6 लाख से 9.50 लाख रुपए के बीच हो सकती है। यह नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत होगी। इसके टॉप मॉडल्स को छोड़ दें तो बाकी वर्जन्स की कीमत 5 से 8 लाख रुपए के स्लैब में ही होने की उम्मीद है।  Hyundai Elite i20 फेसलिफ्ट मॉडल में 1.4 लीटर का ड्यूल VTVT पेट्रोल इंजन लगा होगा, जब​कि इसके डीजल वैरियंट में 1.4-litre U2 CRDi यूनिट दी जाएगी। दोनों ही मॉडल्स में मौजूदा मॉडल जितना ही पावर और टॉर्क जेनरेट होगा।












Hyundai Eon छोटी कारों में काफी पॉप्युलर है। इंडियन आॅटो मार्केट में साउथ कोरियन आॅटो कंपनी ह्यूंदै का दबदबा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है। Eon फेसलिफ्ट अगले कुछ महीनों में भारत में लॉन्च की जा सकती है। ह्यूंदै इआॅन अभी 0.8 लीटर इंजन और 1.0 लीटर इंजन के साथ आती है लेकिन इसका फेसलिफ्ट मॉडल केवल 1.0 लीटर इंजन के साथ ही आ सकता है। मैनुअल के साथ ही आॅटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ भी यह कार आ सकती है। इस कार की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 3 लाख से 5 लाख रुपए के बीच हो सकती है। इसके टॉप मॉडल्स की कीमत 5 लाख से 8 लाख रुपए के बीच होने की उम्मीद है।








इसमें सेम 1.0-litre पेट्रोल इंजन लगा होगा जो कि 67 बीएचपी का पावर और 90 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगा हो सकता है। इसमें मारुति का एजीएस यानी आॅटो गियर शिफ्ट भी दिया जा सकता है। यह कार अगले साल लॉन्च हो सकती है। नई दिल्ली में आयोजित होने वाले आॅटो एक्सपो में इस कार का डेब्यू हो सकता है। इसकी नई दिल्ली में अनुमानि​त कीमत 6 लाख रुपए के आसपास हो सकती है। भारतीय ग्राहकों को मारुति की यह कार खूब पसंद आ रही है।











निसान के स्वामित्व वाले ब्रैंड दैटसन ने साफ किया है कि वह नई तकनीक और फीचर्स से लैस कई गाड़ियां भारतीय बाजार में लाने की योजना बना रही है। इसी क्रम में कंपनी दैटसन गो क्रॉस को लाने वाली है। इसका कॉन्सेप्ट मॉडल 2016 आॅटो एक्सपो में पेश किया गया था। यह गाड़ी 1.2-litre पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आ सकती है। इसकी नई दिल्ली में अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 5 से 10 लाख रुपए के बीच हो सकती है। इसे 2018 के शुरुआती महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।









मारुति सुजुकी की पॉप्युलर अर्टिगा गाड़ी का नया वैरियंट अर्टिगा ड्रेजा भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह कार 2018 में किसी भी वक्त भारत में लॉन्च की जा सकती है। भारत में इसका 2018 आॅटो एक्सपो में डेब्यू होगा। 7 लाख से 8 लाख रुपए के बीच इसे नई दिल्ली में लॉन्च किया जा सकता है। पावर की बात करें तो Maruti Suzuki Ertiga Dreza में 1.4 लीटर K14B पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा। यह इंजन 6,000 आरपीएम पर 94 बीएचपी का पावर और 4,000 आरपीएम पर 130 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। भारत में आने वाली अर्टिगा ड्रेजा में 1.3 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसकी अनुमानित कीमत 7.5 लाख से 10 लाख रुपए के बीच हो सकती है।












प्रीमियम हैचबैक भारत में काफी पॉप्युलर है। इसी को देखते हुए टाटा इस नई गाड़ी के साथ दस्तक देने वाली है। टाटा X451 प्रीमियम हैचबैक को 2018 में लॉन्च कर सकती है। इसका मुकाबला मारुति बलेनो, ह्यूंदै एलाइट आई20 और होंडा जैज आदि कारों से होगा। टाटा एक्स451 में पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन आॅप्शंस दिए जा सकते हैं। इस कार को नई दिल्ली में 6 से 10 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके लोअर वैरियंट्स की कीमत 5 लाख से 8 लाख रुपए के बीच हो सकती है।







Read More »

2018 के लिए नास्त्रेदमस ने की हैं ये डराने वाली भविष्यवाणियां, आदमी ही आदमी को मार डालेगा

  2018 के लिए नास्त्रेदमस ने की हैं ये डराने वाली भविष्यवाणियां, आदमी ही आदमी को मार डालेगा



फ्रांस के चर्चित भविष्यवक्ता नास्‍त्रेदमस ने साल 2018 के लिए कई डरावनी भविष्यवाणियां की हैं। अब नास्त्रे दमस की कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं, लेकिन यह 2018 की भविष्यवाणियां भी सच साबित होती हैं तो समझिए कि यह साल दुनिया के लिए भयानक रूप से विनासकारी साबित होगा। नास्त्रेदमस का नाम हर कोई जानता है लेकिन जो नहीं जानते उनके लिए बता दें कि नास्त्रेदमस का जन्म 14 दिसंबर 1503 को फ्रांस के एक छोटे से गांव में हुआ था। 16 शताब्दी में उन्होंने कविताओं के जरिए दुनिया के भविष्य के बारे में कई भविष्य वाणियां की थीं। नास्त्रेदमस की लिखी हुई कई भविष्यवाणियां बिल्कुल सच साबित हुई हैं।













नास्त्रे दमस की जो भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं उनमें द्वितीय विश्व युद्ध, परमाणु बम, अमेरिका में 9/11 आतंकी हमला और हिटलर के उदय के बारे में कहा गया था। बताया जा रहा है कि नास्त्रे दमस के पास एक बार एक नौजवान युवक आया तो उन्होंने उसे झुककर प्रणाम किया। इस उनके दोस्त हैरान हुए और युवक के अभिवादन का कारण पूछा तो नास्त्रेदमस ने बताया कि यह शख्स आगे चलकर पोप बनेगा। वह युवक आगे चलकर 1558 में पोप चुना गया। इतना ही नहीं नास्त्रेदमस ने जिस तरह से अपने मौत की भविष्यवाणी की उससे पूरा यूरोप हैरान रह गया।








नास्त्रेदमस ने 2018 के लिए जो भविष्यवाणियां की हैं, उनमें कई भयावह घटनाओं की भी भविष्यवाणियां की हैं। नास्त्रेदमस के मुताबिक, 2018 में मृत आत्माएं अपनी कब्र से बाहर आ जाएंगी और दुनिया में काफी उथल-पुथल मचेगी। नास्त्रेदमस ने 2018 में कई प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी की है।












नास्त्रेदमस ने अपनी किताब 'द प्रोफेसीज' में तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस ने वैश्विक व्यवस्था में एक बड़े फेरदबदल की भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी के मुताबिक, तीसरा विश्व युद्ध केवल दो और दो से ज्यादा देशों में नहीं बल्कि दो दिशाओं के बीच का होगा यानी पूरब और पश्चिम के बीच। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिका और कोरिया में युद्ध छिड़ सकता है।








नास्त्रेदमस भविष्यवाणी के मुताबिक, आदमी आदमी को मार रहे होंगे और युद्ध के अंत में कुछ लोग ही शांति का आनंद उठाने के लिए बचेंगे। आसमान से उड़ती हुई आग की गेंदे गिरेंगी और लोग असहाय हो जाएंगे। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के लगातार न्यूक्लियर मिसाइल्स परीक्षणों से लगातार यह डर बना ही हुआ है।















नास्त्रेदमस अपनी रोचक और डरावनी भविष्यवाणी के लिए चर्चा में आ चुके हैं। ऐसा कहा जाता है कि उनकी कई भविष्यवाणियां साबित हुई हैं लेकिन कुछ भविष्यवाणी ऐसी भी हैं जो गलत साबित हुई हैं। शोध करने वालों के अनुसार, नास्त्रेदमस ने लिखा था कि 21 दिसंबर 2012 को दुनिया का अंत हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।नास्त्रेदमस ने सूरज पर भूकंप आने की भी बात लिखते हैं जो कि संभव नहीं है। इसलिए लोग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को सच मानने की बजाए रोचक ऐलानों के रूप में लेते हैं।








 दुनिया में आर्थिक विषमता दूर करने के लिए चीन कोई बड़ा कदम उठा सकता है। नास्त्रेदमस के मुताबिक, इस कदम के बहुत दूरगामी प्रभाव होंगे। पिछले कुछ दशकों में जिस तरह से चीन का आर्थिक प्रभाव बढ़ा उससे व्याखा करने वाले नास्त्रेदमस की बात को सही मान रहे हैं।











 साल 2017 में लैटिन अमेरिकी देशों में बड़े बदलाव का साल होगा। नास्त्रेदमस के मुताबिक, इस साल कई लैटिन अमेरिकी देश वामपंथी राजनीति से दूर हो जाएंगे। हालांकि इस कारण क्षेत्र में राजनीति और सामाजिक गतिरोध हो सकता है।
 नास्त्रेदमस के मुताबिक, 2017 में घटते संसाधनों और ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण युद्ध की स्थितियां बन सकती हैं। हालांकि, दुनिया को अभी भी सबसे ज्यादा खतरा आतंकवाद और जैविक हमलों से होगा।






Read More »

सुरक्षा के दावों की खुली पोल, जयपुर में पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच सोती हुई दो साल की बच्ची गायब

 सुरक्षा के दावों की खुली पोल, जयपुर में पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच सोती हुई दो साल की बच्ची गायब




 राजधानी जयपुर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की पोल आज खुल गई। न्यू ईयर से एक दिन पहले पुलिस की भारी सुरक्षा और कड़ी चौकसी के बीच वीआईपी इलाके में फुटपाथ पर सो रही दो साल की मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई। यह बच्ची माता-पिता के साथ सो रही थी। घटना राजधानी जयपुर के अशोक नगर थाना इलाके की है।













जानकारी के मुताबिक अशोक मार्ग सी स्कीम के पास एमजीडी स्कूल के पास फुटपाथ पर भगवानी देवी और भैरूलाल अपनी दो साल की मासूम बेटी माया के साथ सो रहे थे। इनके साथ दादी दादी समेत करीब आधा दर्जन लोग भी सोए हुए थे। करीब तीन बजे अचानक मां भगवानी देवी की नींद खुल गई। इस दौरान सोती हुई बच्ची माया गायब मिली। घबराकर भगवानी ने अपने पति भैरूलाल को जगाया। 








बच्ची नहीं मिलने पर दोनों ने चिल्लाना और रोना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों ने पहले अपनी बच्ची को काफी तलाशा। काफी तलाशने के बाद भी बच्ची नहीं मिली। इस पर भैरूलाल और भगवानी देवी ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। सूचना मिलने पर अशोक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। 












पुलिस ने बच्ची को तलाशने के लिए टीमें भी दौड़ाई। लेकिन बच्ची नही मिली। बाद में पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। 







पुलिस के मुताबिक पीडित परिवार राजसमंद का रहने वाला है और जयपुर में रहकर गुब्बारे बेचने का कार्य करता है। परिवार सिर्फ फुटपाथ पर रहकर ही अपनी जिंदगी गुजर बसर कर रहा है। 












लेकिन हैरानी की बात ये है कि अगर बच्ची को कोई उठाकर ले गया है तो पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में हैं। न्यू ईयर से दो दिन पहले जयपुर कमिश्नरेट की ओर से जयपुर में सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के पुख्ता इंतजामात किए जाने का दावा किया गया था। साथ ही चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा होने के भी दावे किए गए थे। लेकिन बच्ची के गायब होने ने दावों की पोल खोल कर रख दी है।










साथ ही, पुलिस की पूरी कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा दिए हैं। खास बात ये है कि जो बच्ची गायब हुई है वह वीआईपी इलाके सी स्कीम से, जहां पर हर समय पुलिस गश्त पर रहती है, ऐसे में बच्ची कैसे गायब हो गई यह एक बड़ा सवाल है।














बहरहाल, बच्ची को कोई उठाकर कर ले गया है या फिर बच्ची खुद अपने आप उठकर चली गई है, इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस अन्य सीसीटीवी फुटेज के आधार और लापता बच्ची का पता लगाने में जुट गई है। 









Read More »

बिहार मैट्रिक परीक्षा की डेट का ऐलान, 21 से 28 फरवरी तक होगी परीक्षा, इंटर की तर्ज पर प्रैक्टिकल पहले

  बिहार  मैट्रिक परीक्षा की डेट का ऐलान, 21 से 28 फरवरी तक होगी परीक्षा, इंटर की तर्ज पर प्रैक्टिकल पहले




बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2018 की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 21 से 28 फरवरी 2018 तक आयोजित की जाएगी। 25 फरवरी को रविवार होने से उस दिन परीक्षा नहीं होगी।










 मार्च के आरंभ तमें होली होने की वजह से इस बार परीक्षा फरवरी महीने में ही आयोजित की जा रही है।








बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा हर दिन दो पालियों में आयोजित होगी।












 अंग्रेजी, गणित, मातृभाषा, द्वितीय भारतीय भाषा विषय की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9.30 बजे से 12.45 तक और द्वितीय पाली 2 बजे से 5.15 तक ली जायेगी।








वहीं सामाजिक विज्ञान, विज्ञान की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9.30 बे से 12.15 तक ली जायेगी। द्वितीय पाली दो बजे से 4.45 तक ली जायेगी।  वहीं सामाजिक विज्ञान, विज्ञान की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9.30 बे से 12.15 तक ली जायेगी। द्वितीय पाली दो बजे से 4.45 तक ली जायेगी।  










  इंटर की तर्ज पर  मैट्रिक परीक्षा का प्रैक्टिकल पेपर भी थ्योरी पेपर के पहले ही होगा। प्रैक्टिकल की परीक्षा 22 से 24 जनवरी तक तक आयोजित होगी। इस बार प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान होम सेंटर नहीं होगा। 











मैट्रिक परीक्षा 2018 का कार्यक्रम 

तिथि          -       प्रथम पाली      

21 फरवरी   -       अंग्रेजी        

22 फरवरी    -  सामाजिक विज्ञान 

23 फरवरी    -   विज्ञान 

24 फरवरी     -   गणित 

26 फरवरी     - मातृभाषा (हिंदी, उर्दू, बंगला और मैथिली)

27 फरवरी   -   द्वितीय भारतीय भाषा 

28 फरवरी    -   ऐच्छिक विषय 














मैट्रिक परीक्षा की तिथि घोषित की दी गयी है। परीक्षा फरवरी माह के अंत मे ली जायेगी। होली होने की वजह से परीक्षा हर बार से पहले ली जा रही है। फरवरी में परीक्षा पहले होने से रिजल्ट भी जल्द ही आ जाएगा।







Read More »