एक तेंदुए को पकड़ने में लगे 200 लोग, यहां का है मामला
तेंदुए आने से मची अफरातफरी
जंगल में घूमने-फिरने वाले खूंखार जानवर जब रिहायशी इलाके में घुस आएं तो खतरा काफी बढ़ जाता है। हाल ही में भारत की सबसे बड़ी कार फैक्ट्री में एक तेंदुए के घुस आने से हलचल मच गई। मामला शुक्रवार का है,
इसे भी पढ़ें :- भूमि को पसंद है फैशन, करती हैं कुछ इस तरह शॉपिंग
मानेसर स्थित मारुति सुजुकी की फैक्ट्री में सुबह-सुबह एक तेंदुए के आ जाने की खबर ने खलबली मचा दी।
बताते हैं कि फैक्ट्री का गेट खुला होने के चलते एक तेंदुआ अंदर घुस आया। फैक्ट्री इतनी बड़ी है कि पहले तो किसी की नजर तेंदुए पर नहीं पड़ी।
लेकिन जैसे ही एक कर्मचारी ने उसे देखा वह भागता हुआ अन्य कर्मियों के पास पहुंचा।
इससे पहले कि तेंदुआ किसी पर हमला करता आनन-फानन फैक्ट्री खाली करा दी गई।
200 लोगों ने 36 घंटे में पकड़ पाया
सूचना पाकर पुलिस के साथ-साथ वाइल्डलाइफ टीम तेंदुए को पकड़ने पहुंची।
शुरुआत में वन विभाग के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 36 घंटे बाद तेंदुए पकड़ में आया। बताते हैं
इसे भी पढ़ें :- इस शख्स को मगरमच्छ के सामने कलाकारी दिखाना पड़ा महंगा, हाथ को जबड़े में दबाकर झकझोरा, फिर किए दो टुकड़े
कि वन विभाग के कर्मचारियों ने जिंदा बकरी का लालच देकर तेंदुए को अपने जाल में फंसाया।
इस पूरे घटनाक्रम में किसी के हताहत होने के खबर नहीं है।
हालांकि तेंदुए को पकड़ने में करीब 200 लोग लगे, तब जाकर उसे जाल में बंद किया जा सका।
No comments:
Post a Comment