50 साल तक लोहे की जंजीरों में बंधा था ये हाथी, हालत देख भर आएंगी आंखें
हाथियों को कई जमाने से सामान ढोने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जब इसके लिए गाड़ियां और मशीन्स बन गए तो हाथी को उनके दांत और चमड़े के लिए मारा जाना शुरू किया गया।
आज भी कई इलाकों में हाथी को महावत अपने इशारों पर चलाते हैं। कुछ महावत हाथियों को बदतर हालत में रखते हैं।
ऐसा ही एक मामला भारत से सामने आया था, जिसमें हाथी की मदद करने के लिए विदेशी ग्रुप को सामने आना पड़ा था।
इसे भी पढ़ें :- राजस्थान के अलावा अन्य प्रदेशों के मसालों की महकेगी खुशबू
मामला भारत के उत्तर प्रदेश का है। यहां एक हाथी को महावत ने 50 साल से जंजीर में बांधकर रखा था।
उसपर काफी जुल्म किए जाते थे। इस घटना की जानकारी UK में जानवरों के लिए काम करने वाले एक आर्गेनाईजेशन को पड़ी।
उन्होंने भारत आकर इस मामले में दखल दिया और हाथी को वहां से मथुरा के एनिमल केयर सेंटर में शिफ्ट करवा दिया। हाथी को जिस हाल में रखा गया था, उसे देख आपकी भी आंखें भर आएंगी।
27 लोगों का गुलाम रह चुका था हाथी
51 साल के इस हाथी का नाम राजू है। बचाए जाने से पहले राजू अलग-अलग 27 लोगों का गुलाम रह चुका था। उसे बेड़ियों में जकड़ कर रखा जाता था।
इसे भी पढ़ें :- यहां भगवान राम के बगैर विराजती हैं देवी सीता, मन्नत पूरी होने पर नचाई जाती हैं बेड़नियां
रेस्क्यू से पहले टीम ने दो दिन तक राजू पर नजर रखी। राजू को ना तो समय से खाना दिया जाता था ना ही आराम करने दिया जाता था।
उससे लगातार काम करवाया जाता था। भूखा राजू प्लास्टिक और पेपर्स खाने लगा था।
आधी रात छुड़ाया गया
टीम ने आधी रात को राजू को आजाद करवाया। उसके पैरों में पड़ी बेडिय़ां इतनी टाइट थी कि उसकी स्किन उससे कटने लगी थी। उसे वहां से मथुरा शिफ्ट किया गया, जहां आज राजू स्वस्थ और खुश है। जिस दिन राजू को आजाद करवाया गया, उसी दिन उसने अपना 51वां जन्मदिन मनाया था।
No comments:
Post a Comment