इस पेंटिंग की कीमत इतनी है जितने में आप एक शहर को खरीद सकते हैं
कहा जाता है शौक बड़ी चीज है। इंसान अपने शौक को पूरा करने के लिए क्या नहीं करता है। एक वक्त ऐसा आता है जब इंसान केवल अपने शौक के लिए ही जीता है।
इसे भी पढ़ें :- कुख्यात अपराधी लड़कियों के साथ मना रहा था रंगरेलियां, फिर
और हर कीमत पर उसे पूरा करना और पाना चाहता है।
फिर इसके लिए भले ही कोई कीमत चुकानी पड़ी। वो चुकाता है। कुछ ऐस ही हुआ है इन दिनों चर्चा में आए इस पेंटिंग के साथ।
इसे भी पढ़ें :- गर्ल्स हॉस्टल में क्या-क्या करती हैं लड़कियां, जब सामने आई सच्चाई तो वायरल हुआ ये वीडियो
जिसकी कीमत मात्र 20 मिनट में लाख या करोड़ नहीं बल्कि अरबों में पहुंच गई। और इस कीमत पर पहुंचने के बाद ये बिक भी गई।
अमेरिका के न्यूयॉर्क में मशहूर आर्टिस्ट लियोनार्दो द विंची की 500 साल पुरानी एक पेंटिंग साल्वाटर मुंडी की नीलामी हुई।
इस पेंटिंग की नीलामी 45.03 करोड़ डॉलर यानि 29 अरब रुपये में हुई। इस ऊंची कीमत के बाद यह पेंटिंग अबतक की सबसे महंगी बिकने वाली पेंटिंग बन गई है। इसे नीलाम करने वाली संस्था क्रिस्टी ने इसकी जानकारी दी।
इसकी खासियत के बारे में क्रिस्टी ने बताया साल्वाटर मुंडी या सेवियर ऑफ द वर्ल्ड पेंटिंग में इसा मसीह को चित्रित किया गया है। यह उन चुनिंदा 20 पेंटिंग में से है जिसे लियोनार्दो द विंची की कृति के तौर पर स्वीकार किया जाता है।
इसे भी पढ़ें :- यहां भगवान राम के बगैर विराजती हैं देवी सीता, मन्नत पूरी होने पर नचाई जाती हैं बेड़नियां
No comments:
Post a Comment